Pakistan: इमरान ने अपने उम्मीदवारों को चेताया : चुनाव अभियान शुरु करें नहीं तो टिकट कट जाएंगे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को आगाह किया है कि वे शांतिपूर्वक चुनाव अभियान की शुरुआत करें अन्यथा आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए उनके टिकट रद्द कर दिए जाएंगे.

Imran Khan (Photo Credit: Twitter)

इस्लामाबाद, 24 जनवरी : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को आगाह किया है कि वे शांतिपूर्वक चुनाव अभियान की शुरुआत करें अन्यथा आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए उनके टिकट रद्द कर दिए जाएंगे. जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान (71) ने ‘सिफर’ मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल में संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया.

पार्टी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित उम्मीदवार अपना चुनाव अभियान शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. खान ने अपने उम्मीदवारों से कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की ताकत दिखाने के लिए विशाल रैली निकालें और सार्वजनिक सभाएं आयोजित करें. उन्होंने उम्मीदवरों को चेतावनी दी कि अगर पार्टी का चुनाव अभियान रविवार तक जोर नहीं पकड़ता है तो वह "निष्क्रिय" उम्मीदवारों के स्थान पर "उपयुक्त उम्मीदवारों" की घोषणा करेंगे.

खान कई आरोपों का सामना कर रहे हैं और वह पिछले साल अगस्त से उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं. उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह 'बल्ला' इस महीने जब्त कर लिया गया था. इसके अलावा उनकी पार्टी ने पीटीआई-नजरियाती के साथ गठबंधन का प्रयास किया था लेकिन अंतिम समय में वह पीछे हट गई.

इमरान खान की पार्टी ने चुनावों का बहिष्कार नहीं करने और अपने चुनाव चिह्न के बिना ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है. 'बल्ला' चुनाव चिह्न जब्त कर लिए जाने के बाद उनके सभी उम्मीदवार अलग-अलग चिह्नों के साथ चुनाव लड़ेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड