विदेश की खबरें | इमरान जल्द चुनाव कराने पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा करने को तैयार: अहमद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जल्द चुनाव कराने के बारे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

इस्लामाबाद, तीन मई पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जल्द चुनाव कराने के बारे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

अवामी नेशनल लीग-पाकिस्तान के प्रमुख अहमद ने कहा कि उन्होंने सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी पार्टियों के बीच ‘‘गलतफहमी’’ को दूर करने के लिए प्रयास शुरू किए हैं।

अवामी नेशनल लीग-पाकिस्तान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक प्रमुख गठबंधन सहयोगी है।

‘वीओए न्यूज’ में सोमवार को प्रकाशित एक लेख में अहमद के हवाले से कहा गया है, ‘‘मैंने उनके (पीटीआई और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के) बीच गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं शांति के लिए सेना के साथ हूं, लेकिन ‘युद्ध’ की स्थिति में मैं इमरान खान के साथ खड़ा रहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि खान जल्द आम चुनाव कराने के बारे में शरीफ सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

देश के 22वें प्रधानमंत्री इमरान खान (69) को अप्रैल की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के जरिये पद से हटा दिया गया था।

पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ (70) ने 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया था। वर्तमान सदन का कार्यकाल अगस्त, 2023 में समाप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\