पाकिस्तान की तरक्की के लिए इमरान खान को खुद में सुधार करना होगा: शाहिद खाकान अब्बासी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और आवाम पाकिस्तान पार्टी (एपीपी) के संयोजक शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को खुद में सुधार लाना होगा, अन्यथा देश को तरक्की करने में संघर्ष करना पड़ेगा.

Photo- X/@ImranKhanPTI

इस्लामाबाद, 3 मार्च : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और आवाम पाकिस्तान पार्टी (एपीपी) के संयोजक शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को खुद में सुधार लाना होगा, अन्यथा देश को तरक्की करने में संघर्ष करना पड़ेगा. मीडिया में आई एक खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गई है. ‘जियो न्यूज’ की खबर के मुताबिक, अब्बासी ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री से संबंधित मामलों में दखल नहीं देगा.

घरेलू राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करते हुए अब्बासी ने पीटीआई के मजबूत जनसमर्थन को स्वीकार किया, लेकिन चेतावनी दी कि पार्टी ने सत्ता में रहने के दौरान जो नजरिया अपनाया था अगर उसी दृष्टिकोण को जारी रखती है, तो उसे कोई फायदा नहीं होगा. अब्बासी ने कहा कि पार्टी के 72 वर्षीय संस्थापक को अपनी गलतियों के बारे में सोचना चाहिए और उनकी पार्टी में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा, “हम विपक्ष के विचारों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हमने सम्मेलन में राजनीतिक कैदियों की रिहाई के बारे में बात की है, क्योंकि देश में मुद्दे संविधान और सिद्धांतों के माध्यम से हल होते हैं." यह भी पढ़ें : PMI Scheme: एमसीए ने 3,100 से अधिक पेड आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंटर्नशिप का किया ऐलान

अब्बासी ने कहा, "हमने एक रवैया बना लिया है कि कभी हम एक को (सत्ता में) लाते हैं और कभी दूसरे को. अगर देश में पाखंड खत्म हो जाए तो पीटीआई संस्थापक को भी राहत मिलेगी." देश में अतीत में हुई अहम घटनाओं के बारे में अब्बासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने परमाणु परीक्षण करने का साहस इसलिए किया क्योंकि भारत के कदम के बाद पाकिस्तान के पास कोई विकल्प नहीं था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड