विदेश की खबरें | इमरान खान और बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दोषसिद्धि को चुनौती दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दोषसिद्धि को सोमवार को उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 27 जनवरी पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दोषसिद्धि को सोमवार को उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

इस्लामाबाद की एक जवाबदेही अदालत ने इस महीने की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित फैसले के तहत 19 करोड़ ब्रिटिश पाउंड के चर्चित मामले में दोनों को दोषी पाया था। अदालत ने खान को 14 जबकि बुशरा को सात साल जेल की सजा सुनाई थी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने व्हाट्सऐप पर एक संदेश में कहा कि उनके वकीलों ने दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में अपील दायर की है।

पार्टी ने कहा, "इमरान खान और बुशरा बीबी का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले के फैसले को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।”

पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने "अधूरी जांच के आधार पर सजा सुनाकर अपने अधिकार का दुरुपयोग किया है।"

शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी निकाय एनएबी ने दिसंबर 2023 में खान, बीबी और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस