जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के बीच खाद्य तेल कीमतों में सुधार का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच और घरेलू मांग होने के कारण स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन तथा पाम एवं पामोलीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार रहा। सस्ते आयात दबाव से अन्य तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच और घरेलू मांग होने के कारण स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन तथा पाम एवं पामोलीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार रहा। सस्ते आयात दबाव से अन्य तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

कारोबारी सूत्रों का कहना है कि घरेलू बाजार में देशी तेलों की मांग तथा सहकारी संस्था नाफेड की सोच समझकर सीमित मात्रा में बिकवाली से सरसों तिलहन और सरसों तेल कीमतों में सुधार रहा। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को सरसों के लिए वाजिब दाम मिले हैं और जिस तरह से सरकार तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है उससे सरसों की अगली पैदावार काफी अच्छी रह सकती है। बाजार में सरसों तेल की मांग भी पहले से बेहतर हुई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

सूत्रों ने माना कि इस बार बाजार भाव के अनुरूप ही आयात शुल्क मूल्य का निर्धारण किया गया है। सोयाबीन डीगम का आयात शुल्क मूल्य पहले के 846 डॉलर से घटाकर 821 डॉलर प्रति टन और पाम तेल का आयात शुल्क मूल्य पहले के 722 डॉलर से बढ़ाकर 730 डॉलर प्रति टन किया गया है। इस प्रकार जहां सोयाबीन डीगम के आयात शुल्क मूल्य में 73 रुपये प्रति क्विन्टल की कमी आई है वहीं कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) शुल्क मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विन्टल की वृद्धि की गई है।

सूत्रों की मानें तो फिलहाल सूरजमुखी और मूंगफली के भाव मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे चल रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिये। सूरजमुखी का मंडी भाव 4,200-4,300 रुपये है जबकि इसका एमएसपी 5,250 रुपये क्विन्टल है। इसी प्रकार मूंगफली का बाजार भाव भी 4,700-4,750 रुपये क्विन्टल चल रहा है जबकि एमएसपी 5,250 रुपये क्विन्टल है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

तेल-तिलहन बाजार के थोक भाव सोमवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,375- 5,425 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,730- 4,780 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,240 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,805- 1,865 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,680 - 1,820 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,790 - 1,910 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,400 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,665 से 7,700 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,500 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,200 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,350 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,955- 4,005 लूज में 3,805 -- 3,855 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट