विदेश की खबरें | अस्पताल में भर्ती पोप की हालत में सुधार, कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वेटिकन ने सुबह अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि पोप ने रात में अच्छी नींद ली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वेटिकन ने सुबह अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि पोप ने रात में अच्छी नींद ली।

बुधवार को वेटिकन ने कहा था कि सीने के एक्स-रे से उनके स्वास्थ्य में सुधार की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले चिकित्सकों ने घोषणा की थी कि अब वह खतरे से बाहर हैं। नए मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि 88 वर्षीय पोप की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

‘होली सी’ ने यह जानकारी नहीं दी कि 266वें पोप के रूप में उनके चयन की वर्षगांठ को किस तरह मनाया जाएगा। वेटिकन में सार्वजनिक अवकाश है और रोम के गिरजाघरों में उनके सम्मान में सामूहिक प्रार्थना की योजना बनाई गई है।

‘होली सी’ कैथोलिक गिरजाघर का केंद्रीय शासी निकाय है, जिसका नेतृत्व रोम के बिशप पोप करते हैं।

फ्रांसिस ने बुधवार को दूर से ही ‘लेंटन आध्यात्मिक रिट्रीट’ का पालन किया। उन्हें दिन के समय नाक में नली के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है और रात में आराम करने के वक्त उन्हें एक ‘नॉन इनवेसिव मेकेनिकल मास्क’ लगाया जाता है, जिसकी मदद से उन्हें ऑक्सीजन दी जाती है।

पूर्व कार्डिनल जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो (पोप फ्रांसिस) को 2013 के सम्मेलन में इस पद के लिए चुना गया था, जिन्हें पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के इस्तीफे के बाद बुलाया गया था।

फ्रांसिस ने पद छोड़ने के लिए बेनेडिक्ट की विनम्रता की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह उनके पदचिह्नों पर चलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर