जरुरी जानकारी | मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार, बिनौला में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अपनी फसलों के ऊंचे दाम पा चुके किसानों के निचले भाव पर बिकवाली से परहेज करने से देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। इसके साथ अधिकांश मिलों के पास पैसे न होने से सस्ते आयातित खाद्यतेलों से भी नीचे दाम पर बिकवाली करने से बिनौला तेल कीमत में गिरावट आई।

नयी दिल्ली, छह जनवरी अपनी फसलों के ऊंचे दाम पा चुके किसानों के निचले भाव पर बिकवाली से परहेज करने से देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। इसके साथ अधिकांश मिलों के पास पैसे न होने से सस्ते आयातित खाद्यतेलों से भी नीचे दाम पर बिकवाली करने से बिनौला तेल कीमत में गिरावट आई।

पेराई में नुकसान होने के बीच सरसों तेल तिलहन और सस्ते आयातित तेलों के आगे मांग प्रभावित होने से कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के भाव पूर्व-स्तर पर बंद हुए।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि किसान कम भाव पर मूंगफली बेचने से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी इन फसलों के लिए पहले अच्छे दाम मिलते रहे हैं। लेकिन सस्ते आयातित तेलों, खासकर सूरजमुखी का दाम 80-82 रुपये प्रति किलो रहने से मूंगफली तेल के दाम भी भारी दबाव में हैं। मिल मालिकों को किसानों से मूंगफली अधिक दाम पर मिलने से वे इसके तेल का दाम ऊंचा बोल रहे हैं। इससे मूंगफली तेल में सुधार है लेकिन सस्ते आयातित तेलों के कारण इस ऊंचे भाव वाले मूंगफली तेल के खरीदार नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात शिकागो एक्सचेंज में सोयाबीन तिलहन, तेल तथा डी-आयल्ड केक (डीओसी) में आई गिरावट के बावजूद यहां देश के बाजारों में सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार दिखा। यह सुधार दर्शाता है कि सॉफ्ट आयल का आयात कम हुआ है और इस वजह से शिकागो एक्सचेंज में गिरावट के बावजूद सोयाबीन तेल तिलहन में सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि गुजरात के बंदरगाह पर सोयाबीन डीगम तेल का भाव 85 रुपये प्रति किलो है। इसी प्रकार बिनौला तेल का भाव 82 रुपये प्रति किलो है। पहले बिनौला तेल का भाव मूंगफली से 20-25 रुपये ही कम रहता था। मौजूदा समय में मूंगफली तेल का भाव लगभग 160 रुपये जबकि बिनौला तेल इसके आधे दाम यानी 82 रुपये प्रति किलो है जो सोयाबीन डीगम तेल (85 रुपये किलो) से भी नीचे है।

उन्होंने कहा कि जब देशी नरम तेल और बिनौला तेल पांच-सात रुपये कम दाम पर बिकेंगे तो पाम, पामोलीन के खरीदार मिलना मुश्किल होगा। ऐसी स्थिति में पाम पामोलीन के भाव अपरिवर्तित रहे। सस्ते आयातित तेलों के आगे ऊंचे दाम पर मांग प्रभावित रहने से सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि पिछले साल का सरसों का काफी स्टॉक (एक जनवरी को 23-25 लाख टन) बचा है। सरसों की नयी फसल भी अच्छी है। इससे सस्ते आयातित तेलों के आगे नयी सरसों की खपत पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,365-5,415 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,790-6,865 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,380-2,655 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,685 -1,780 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,685 -1,785 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 8,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,125 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,965-4,995 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,775-4,815 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी