जरुरी जानकारी | विदेशों में मजबूती से आयातित तेल कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में मजबूत रुख और त्योहारों की मांग के कारण घरेलू तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन, सोयाबीन तेल तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया जबकि सुस्त एवं सामान्य कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन तथा सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्ववत बने रहे।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई विदेशों में मजबूत रुख और त्योहारों की मांग के कारण घरेलू तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन, सोयाबीन तेल तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया जबकि सुस्त एवं सामान्य कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन तथा सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्ववत बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे मजबूत बंद हुआ तथा शिकागो एक्सचेंज कल रात भी मजबूत बंद हुआ था और अभी यहां तेजी जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज के मजबूत रहने के कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल के दाम में मजबूती रही। लेकिन घरेलू बाजार में सोयाबीन और मूंगफली तेल-तिलहन तेल के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कमजोर बने हुए हैं।

इनकी नयी फसलों के आगामी डेढ़-दो महीने में आने के बाद इसे किस तरह समायोजित किया जाये कि किसानों को फसल का सही एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) मिले और किसानों के फसल की बाजार में खपत हो, इस ओर अभी से ध्यान देने की जरुरत है। अगले डेढ़-दो महीने में कपास की फसल भी बाजार में आ जायेगी।

सूत्रों ने कहा कि सरसों एवं मूंगफली तेल तिलहन के अलावा सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए। सरसों तेल-तिलहन के दाम आयातित तेलों से 40-45 रुपये किलो अधिक हैं और मंहगा होने से केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के बीच इसकी मांग है जिन्हें सरसों खाने की आदत है। कच्ची घानी की बड़ी तेल मिलों ने तो सरसों तिलहन के दाम आज 100-100 रुपये क्विंटल बढ़ाये हैं। दादरी तेल पक्की घानी का होता है।

उन्होंने कहा कि सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी पूर्ववत बने रहे। डी-आयल्ड केक (डीओसी) के ऊंचे दाम पर कमजोर मांग के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम भी पूर्ववत रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,375-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,900-6,275 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,300-2,600 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,700-2,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,700-2,835 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,225 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,850 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,450-4,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,150-4,250 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड