जरुरी जानकारी | सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार; सीपीओ, पामोलीन और बिनौला स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारी मांग के बीच घरेलू बाजार में शनिवार को सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम सुधार के साथ बंद हुए जबकि कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के भाव स्थिर बने रहे।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई त्योहारी मांग के बीच घरेलू बाजार में शनिवार को सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम सुधार के साथ बंद हुए जबकि कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के भाव स्थिर बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज में जो कल गिरावट चल रही थी वह देर रात सुधार के साथ बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्ची घान के बड़ी तेलमिलों ने सुबह सरसों के दाम घटाये थे, उसके बाद सरसों की उपलब्धता कम रहने के कारण शाम को उन्होंने सरसों के दाम में 50 रुपये क्विंटल की वृद्धि की। त्योहारों के कारण विशेषकर कच्ची घानी तेल मिलों की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि किसान नीचे भाव में सोयाबीन की बिकवाली से कतरा रहे हैं। इसके अलावा सहकारी संस्था नेफेड भी पहले से कमजोर हाजिर दाम से और नीचे दाम पर बिकवाली नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों को भी अधिक नुकसान नहीं हो रहा है। इस बीच सस्ता होने के कारण बढ़ती त्योहारी मांग के कारण सोयाबीन तेल तिलहन में भी सुधार आया। हालांकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से इसके दाम लगभग 10 प्रतिशत नीचे है और अब सोयाबीन की अगली खरीफ फसल भी बाजार में उतरने वाली है। इस स्थिति को देखते हुए देशी तेल-तिलहनों का बाजार बनाने की जरुरत महसूस की जानी चाहिये।

सूत्रों ने कहा कि मूंगफली के भी थोक दाम एमएसपी से 16-17 प्रतिशत नीचे हैं। इस बीच त्योहारी मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन कीमत में भी सुधार आया।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज बंद होने के बीच सुस्त कामकाज के कारण सीपीओ और पामोलीन के भाव स्थिर बने रहे। कमजोर कामकाज के बीच बिनौला तेल में भी स्थिरता रही।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,375-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,900-6,275 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,280-2,580 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,275 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,680-2,780 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,680-2,815 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,075 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,120 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,600-4,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,300-4,400 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\