जरुरी जानकारी | सस्ता होने से देशी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेलों के सस्ता होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, मूंगफली, बिनौला जैसे देशी तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार देखने को मिला। शिकागो एक्सचेंज में गिरावट आने से सोयाबीन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट का रुख रहा तथा बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्व-स्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेलों के सस्ता होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, मूंगफली, बिनौला जैसे देशी तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार देखने को मिला। शिकागो एक्सचेंज में गिरावट आने से सोयाबीन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट का रुख रहा तथा बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्व-स्तर पर बंद हुए।

सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज छुट्टियों की वजह से बंद रहा जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट रही। शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट के असर से आयातित तेल सोयाबीन और पामोलीन के भाव दबाव में रहे जिससे इन तेलों में गिरावट आई। दूसरी ओर कोई कारोबार नहीं होने के बीच सोयाबीन दाना और सीपीओ के भाव पूर्वस्तर पर जस के तस बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि सरसों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है और कई राज्यों में इसकी जबर्दस्त ढंग से पेराई चल रही है और कई राज्यों में इससे रिफाइंड भी तैयार किया जा रहा है जिससे आगे चलकर सरसों में दिक्कतें बढ़ने की पूरी संभावना है। फिलहाल सरसों तेल काफी सस्ता होने से इसकी मांग बढ़ ही रही है।

सूत्रों ने कहा कि सूरजमुखी तेल के महंगा और उपलब्धता कम होने की वजह से इसकी कमी को मूंगफली तेल से पूरा किया जा रहा है। इस वजह से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में सुधार है। आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेलों के सस्ता होने से देशी तेल कीमतों में सुधार आया है। इसी क्रम में मांग होने से बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि देश को तेल-तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तेल-तिलहनों का उत्पादन बढ़ाना होगा और तभी तमाम अनिश्चितताओं का निपटारा किया जा सकता है।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,590-7,640 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,910 - 7,005 रुपये प्रति क्विन्टल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विन्टल।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,645 - 2,835 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,400-2,475 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,450-2,550 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,380 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,950 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,800-7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 7,500-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\