देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में महत्वपूर्ण भदरवाह-बाशोली-पठानकोट मार्ग पर महत्वपूर्ण पुल का काम पूरा हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भदरवाह-बशोली-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बने ‘पुनेजा पुल’ का बुधवार को ई-उद्घाटन किया।

जम्मू/नयी दिल्ली, 24 जून केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भदरवाह-बशोली-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बने ‘पुनेजा पुल’ का बुधवार को ई-उद्घाटन किया।

उन्होंने उधमपुर जिले में 10 मीटर लंबे ‘देविका पुल’ का भी उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा: जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की सदस्य सफ़ूरा ज़रगर को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि पुल का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र में विकास का नया आयाम खुलेगा।

अधिकारी ने बताया कि भदरवाह शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर राजमार्ग के समीप पुनेजा झरने पर 50 मीटर लंबे इस पुनेजा पुल का निर्माण 36 महीने में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 114वीं आरसीसी ने की है और इसमें करीब 409.25 लाख रुपये का खर्च आया है।

यह भी पढ़े | मणिपुर में बीजेपी की सरकार पर छाया संकट खत्म, मिस्टर भरोसेमंद साबित हुए हेमंत बिस्वा.

उनका कहना है कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क के चौड़ीकरण का काम तेज गति से हो सकेगा और इसी सड़क पर बनने प्रस्तावित चाट्टागाला सुरंग के निर्माण में उपयोग की जाने वाली भारी मशीनें भी वहां तक पहुंच सकेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने पुल का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि नए संपर्क मार्ग और ढांचागत परियोजनाओं से डोडा विकास का नया केन्द्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि 10 मीटर लंबे देविका पुल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों की 70 साल पुरानी मांग पूरी हुई है और अब यहां यातायात/परिवहन आसान होगा।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, देविका पुल से ना सिर्फ सामान्य बल्कि सैन्य आवागमन को भी लाभ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\