जरुरी जानकारी | आयात शुल्क मूल्य, बाजार भाव के अनुरूप नहीं होने से आयातकों में अनिश्चितता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बाजार में कम आवक होने से सरसों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि स्टॉक नहीं होने और सस्ते तेलों की स्थानीय मांग के कारण पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल कीमतों में मामूली सुधार आया। वहीं गुजरात में मूंगफली की ताजा फसल की आवक से इसके भाव में मामूली गिरावट देखी गई।

नयी दिल्ली, तीन जून विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बाजार में कम आवक होने से सरसों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि स्टॉक नहीं होने और सस्ते तेलों की स्थानीय मांग के कारण पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल कीमतों में मामूली सुधार आया। वहीं गुजरात में मूंगफली की ताजा फसल की आवक से इसके भाव में मामूली गिरावट देखी गई।

बाजार सूत्रों ने तेल आयातक कंपनियों के बीच देश में आयात शुल्क मूल्क को लेकर अनिश्चितता रहने के कारण सीपीओ और सोयाबीन डीगम का आयात कम होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि आयात शुल्क मूल्क को बाजार भाव के अनुरूप तय नहीं किया जा रहा है जिससे कारोबारियों में असमंजस बना हुआ है।

यह भी पढ़े | ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार की ओर से सरसों की एमएसपी पर खरीद जारी रहने और किसानों द्वारा बाजार में अपनी ऊपज कम लाने से सरसों तेल तिलहन कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं।

लॉकडाऊन में ढील के बाद सस्ते तेल की स्थानीय मांग बढ़ने और स्टॉक नहीं होने के कारण सीपीओ एक्स कांडला और पामोलीन तेल कीमतों में क्रमश: 50 रुपये और 100 रुपये का सुधार दर्ज हुआ।

यह भी पढ़े | जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय मांग करने के बाद ट्रोल हुई करीना कपूर खान, अब एक्ट्रेस ने दिया ऐसे जवाब.

सूत्रों ने कहा कि आयात शुल्क मूल्य बाजार भाव के अनुरूप नहीं निर्धारित किये जाने से विदेशों से सस्ते खाद्यतेल का आयात बढ़ता है और स्थानीय तिलहन उत्पादक किसानों को नुकसान होता है। उन्होंने बाजार भाव के अनुरूप आयात शुल्क मूल्य निर्धारित किये जाने की मांग की।

बुधवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,600- 4,650 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,795- 4,845 रुपये।

वनस्पति घी- 995 - 1,100 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,650 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,950 - 2,000 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,720 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,575 - 1,720 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,645 - 1,765 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,000 - 13,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,750 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,600 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,820 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,600 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,300 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,600 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 4,000- 4,025 लूज में 3,800--3,825 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज