देश की खबरें | ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम के कारण ऑलराउंडर का महत्व कम हो गया है: वेंकटेश अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम के कारण ऑलराउंडर को गेंदबाजी करने के कम मौके मिल रहे हैं।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम के कारण ऑलराउंडर को गेंदबाजी करने के कम मौके मिल रहे हैं।

टखने की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले वेंकटेश ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 104 रन की पारियां खेली थी। वह सभी मैचों में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे।

वेंकटेश ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो इंपैक्ट प्लेयर नियम के कारण किसी ऑलराउंडर के ओवरों की संख्या में भारी गिरावट आई है।’’

वेंकटेश ऑलराउंडर हैं लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी मैच में गेंदबाजी नहीं की है।

उन्होंने कहा,‘‘ निश्चित तौर पर यदि टीम के पास छठे गेंदबाज के रूप में विशेषज्ञ गेंदबाज है तो वह अपने ऑलराउंडर को नहीं आजमाना चाहते हैं। यह इंपैक्ट प्लेयर का प्रभाव है। इसने ऑलराउंडर की उपयोगिता कम कर दी है।’’

वेंकटेश हालांकि समझते हैं कि नियम अपनी जगह पर रहेगा और टीम प्रबंधन इंपैक्ट प्लेयर को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनाते रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Nashik Case: टीसीएस नासिक धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला, आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पूर्व IPS अधिकारी की समिति गठित

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय