देश की खबरें | चक्रवात बिपारजॉय का असर, दिल्ली में कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को चक्रवात 'बिपारजॉय' के प्रभाव और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने कारण एक बार फिर से बारिश हुई। मौसम विभाग कार्यालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जून राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को चक्रवात 'बिपारजॉय' के प्रभाव और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने कारण एक बार फिर से बारिश हुई। मौसम विभाग कार्यालय ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि अरब सागर में करीब 10 दिनों तक बने रहने के बाद शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ बृहस्पतिवार को गुजरात के जखौ बंदरगाह के पास तट से टकराया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक दिल्ली में शाम पांच बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) '108' दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में चक्रवात के प्रभाव के कारण हल्की बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में नमी से भरी दक्षिण-पूर्वी हवाएं राजस्थान और दक्षिण हरियाणा को पार करने के बाद राजधानी पहुंचेंगी।

श्रीवास्तव ने कहा, "बीते कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ-साथ नमी से भरी दक्षिण-पश्चिमी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश को बढ़ावा देंगे।"

आईएमडी ने पिछले महीने उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से नीचे बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड