जरुरी जानकारी | आव्रजन ब्यूरो ने वीजा संबंधी उल्लंघन को लेकर इंडिगो पर जुर्माना लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आव्रजन ब्यूरो ने वीजा संबंधी कथित उल्लंघन के लिए एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
नयी दिल्ली, 26 जून आव्रजन ब्यूरो ने वीजा संबंधी कथित उल्लंघन के लिए एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुर्माने के कारण कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आव्रजन ब्यूरो ने एयरलाइन कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, कथित “वीजा-संबंधी उल्लंघनों” के लिए जुर्माने से संबंधित सूचना एयरलाइन को 11 जून को प्राप्त हुई।
विस्तृत विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।
शेयर बाजार को देरी से जानकारी देने के लिए स्पष्टीकरण देते हुए कंपनी ने कहा कि वह ‘आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की संभावनाएं तलाश रही थी।’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)