देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं, तलाशें राजस्व के नए स्रोत: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं, राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए हमें नए स्रोत भी बनाने चाहिए। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी (माल एवं सेवा कर) और वैट (मूल्य वर्धित कर) संग्रह लक्ष्य के अनुरूप ठोस कोशिश की जाए।

लखनऊ, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं, राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए हमें नए स्रोत भी बनाने चाहिए। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी (माल एवं सेवा कर) और वैट (मूल्य वर्धित कर) संग्रह लक्ष्य के अनुरूप ठोस कोशिश की जाए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए शासन स्तर से क्षेत्र के अधिकारियों को स्पष्ट लक्ष्य दिया जाए और इसकी साप्ताहिक/मासिक समीक्षा की जाए। मेरे स्तर से त्रैमासिक समीक्षा की जाती रहेगी। सभी संबंधित विभाग लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व संग्रह के लिए हर जरूरी प्रयास करें।’’

इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।

योगी ने बारी-बारी से जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीयन, परिवहन, भू-राजस्व और ऊर्जा में राजस्व संग्रह के लक्ष्य और उसके सापेक्ष प्राप्तियों का विवरण प्राप्त किया, साथ ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘नियोजित प्रयासों से राज्य के कर-करेत्तर राजस्व संग्रह में सतत वृद्धि हो रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में विविध माध्यमों से अब तक 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व प्राप्ति हुई है। इसमें जीएसटी/वैट से 26 हजार करोड़ रुपये, एक्साइज टैक्स के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये, स्टाम्प एवं पंजीयन से छह हजार करोड़ रुपये और परिवहन से 24 सौ करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह हुआ है। यह स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है। यह जनता से एकत्रित राशि है जो प्रदेश के विकास में, लोक कल्याणकारी कार्यों में व्यय होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजस्व की चोरी राष्ट्रीय क्षति है। जीएसटी की चोरी/अपवंचन की कोशिशों को रोकने के लिए सजगता बढ़ाये जाने की जरूरत है। छापेमारी की कार्रवाई से पहले पुख्ता जानकारी इकट्ठा करें। खुफिया तंत्र को और बेहतर करने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि विशेष अनुशासनिक इकाइयों और सचल दल इकाइयों की सक्रियता और बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हालांकि हाल के समय में इनकी सजगता से कर चोरी/अपवंचन पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिली है। फिर भी अभी कार्यशैली में व्यापक सुधार की जरूरत है। क्षेत्र में योग्य कुशल और दक्ष अधिकारियों को तैनाती दी जाए।

योगी ने अवैध शराब बनाने व बेचने की गतिविधियों पर पूरी सख्ती करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी जिले में ऐसी गतिविधि न हो। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि धर्मस्थलों, विद्यालयों, राजमार्ग आदि के समीप शराब की दुकानें न संचालित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘खनन कार्य में संलग्न वाहनों में किसी भी दशा में क्षमता से अधिक माल को लोड नहीं किया जाए। यह नियम विरुद्ध भी है और दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। इस दिशा में सख्ती की जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\