करोड़ों अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए: संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ

संयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित करोड़ों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए.

संयुक्त राष्ट्र का लोगो (Photo Credit: PTI)

संयुक्त राष्ट्र, 18 अप्रैल: संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 (Covid-19) वैश्विक महामारी से प्रभावित करोड़ों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए. गरीबी और मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत फिलिप एल्स्टन ने आगाह किया कि अगर कांग्रेस (Congress) दूरगामी कदम नहीं उठाती है तो अमेरिका के कई हिस्सों को जल्द ही गरीबी का सामना करना पड़ेगा.

एल्स्टन ने कहा, ‘‘लगातार नजरअंदाज किए जाने और भेदभाव के कारण कम आय और गरीब लोग कोरोना वायरस से अधिक खतरे का सामना कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित लाखों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए फौरन अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: टीकाकरण अभियान रूकने से 11.7 करोड़ बच्चे खसरा के खतरे का कर रहे हैं सामना : संयुक्त राष्ट्र

चार हफ्तों में 2.2 करोड़ से अधिक लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया और अमेरिका के संघीय रिजर्व अर्थशास्त्रियों ने 4.7 करोड़ लोगों की नौकरियां जाने का अनुमान जताया है. अमेरिका में किराये पर रह रहे तकरीबन एक तिहाई लोगों ने अप्रैल का किराया समय पर नहीं दिया है. स्वतंत्र विशेषज्ञ ने कहा कि गरीब लोगों को कोरोना वायरस से अधिक खतरा है.

उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसी नौकरियां कर सकते हैं जहां बीमारी के संपर्क में आने का खतरा अधिक होगा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रह सकते हैं और ऐसे इलाकों में रह सकते हैं जो वायु प्रदूषण तथा स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच में कमी के कारण अधिक संवेदनशील है. नस्ली भेदभाव का सामना कर रहे समुदायों को खासतौर पर खतरा है और वे अधिक संख्या में मर रहे हैं.’’ एल्स्टन ने कहा, ‘‘इन गंभीर खतरों के बावजूद संघीय सहायता कई जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंची है और संकट के इस पैमाने को देखते हुए यह अपर्याप्त है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड