देश की खबरें | आईएमडी ने उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के वास्ते अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 जनवरी तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के वास्ते अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी वर्षा के पूर्वानुमान के साथ ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने कहा कि उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

उसने कहा, ‘‘ शुष्क उत्तरी/ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है जिससे पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है। ’’

विभाग ने कहा, ‘‘ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तथा उत्तरप्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर अगले तीन दिन शीत लहर/ तेज शीतलहर चलने की संभावना है।’’

आईएमडी ने कहा कि अगले चार-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में छिटपुट स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छाया रह सकता है।

विभाग ने 13-16 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसने 13 जनवरी के लिए राजस्थान के लिए भी अलर्ट जारी किया है ।

मौसम की तीव्रता के आधार पर विभाग के चार रंगों के कोड हैं। ऑरेंज अलर्ट मौसम की बहुत ही प्रतिकूल संभावना के लिए तैयार रहने का संकेत होता है। लाल अलर्ट संभावित अत्यधिक प्रतिकूल मौसम से जान-माल के नुकसान की संभावना की चेतावनी होता है। हरा अलर्ट सामान्य मौसम दशा का प्रतीक है और पीला अलर्ट बिगड़ते मौसम पर नजर रखने का संकेत है ।

कोमोरिन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले 2-3 दिन वर्षा होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Toss Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी