देश की खबरें | आईएमडी ने दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा उत्तर में भारी वर्षा का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार सुबह तक दक्षिण बंगाल जिलों में बादल गरज सकते हैं एवं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है जबकि जबकि उप-हिमालयी जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता, चार जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार सुबह तक दक्षिण बंगाल जिलों में बादल गरज सकते हैं एवं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है जबकि जबकि उप-हिमालयी जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि कोलकाता और आसपास के साल्ट लेक में मंगलवार रात तेज बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई।

उसने कहा कि उप-हिमालयी जिलों-- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है।

उसने कहा कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में दक्षिण बंगाल में सबसे अधिक 81.3 मिमी वर्षा साल्ट लेक में हुई।

इस अवधि के दौरान कोलकाता के अलीपुर में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि दमदम में 57 मिमी बारिश हुई।

कूचबिहार में पश्चिम बंगाल की सबसे अधिक 139 मिमी बारिश हुई, जबकि अलीपुरद्वार में 110.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें