देश की खबरें | आईएमए महाराष्ट्र ने निजी डॉक्टरों का जीवन बीमा कराने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की महाराष्ट्र इकाई ने कोविड-19 का इलाज कर रहे निजी डॉक्टरों का जीवन बीमा कराने की मांग बृहस्पतिवार को की।
ठाणे (महाराष्ट्र), 25 जून इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की महाराष्ट्र इकाई ने कोविड-19 का इलाज कर रहे निजी डॉक्टरों का जीवन बीमा कराने की मांग बृहस्पतिवार को की।
आईएमए की राज्य इकाई के संयुक्त सचिव डॉक्टर संतोष कदम ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों को भी वही खतरा है जो सरकारी डॉक्टरों को है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसलिए निजी डॉक्टरों को भी वही लाभ और जीवन बीमा मिलनी चाहिए जो सरकारी डॉक्टरों को मिल रही है। हम प्रीमियम भरने के लिए तैयार हैं। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि सावधि बीमा पॉलिसी (ऐसा जीवन बीमा जिसमें व्यक्ति की मृत्यु पर उसके परिवार को लाभ मिलता है) का विस्तार निजी डॉक्टरों के लिए भी किया जाए, बिलकुल सरकारी डॉक्टरों की तरह।’’
कदम ने कहा कि राज्य में 44हजार से ज्यादा निजी डॉक्टर कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे हैं और उनमें से कई संक्रमित भी हुए और कई की मौत भी हुई है।
यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.
आईएमए की ओर से उन्होंने ऐसे डॉक्टरों के लिए शहीद का दर्जा और निजी डॉक्टरों के लिए भी 50लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी की मांग की।
उन्होंने मांग किया कि अन्यों की तरह निजी डॉक्टरों को भी कोरोना योद्धा माना जाए।
उन्होंने बताया कि ठाणे जिले में 17 निजी अस्पताल कोविड-19 मरीजों को 1,000 बिस्तर उपलब्ध करा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)