देश की खबरें | मैं स्वस्थ हूं और बिल्कुल ठीक हूं: हेमा मालिनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने संबंधी अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को एक वीडियो जारी किया और कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

मुंबई, 12 जुलाई जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने संबंधी अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को एक वीडियो जारी किया और कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

हेमा मालिनी ने ट्विटर पर 28 सेकंड का एक वीडियो जारी किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1388 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 23,334: 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीडियो में उन्होंने कहा,‘‘ मुझे सुनने में आ रहा है कि मेरी तबियत ठीक नहीं है और मैं अस्पताल में हूं, लेकिन मैं अपने सभी चाहने वालों को बताना चाहती हूं कि यह सच नहीं है। मुझे कुछ नहीं हुआ है। मैं स्वस्थ हूं और ईश्वर की कृपा से बिल्कुल ठीक हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘आप सब की चिंताओं के लिए आपका आभार।’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता सचिन पायलट से संपर्क साधना हुआ मुश्किल, राजस्थान में सरकार बचाने की जुगत में पार्टी.

इससे पहले हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल ने अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराए जाने संबंधी खबरों को अफवाह बताया था।

ईशा ने ट्वीट कर लोगों से इस अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा था।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ मेरी मां ड्रीमगर्ल पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं। उनकी सेहत से जुड़ी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं, कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। आपके प्यार और आपकी चिंताओं के लिए आप सबका आभार।’’

दरअसल, अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि के बाद हेमा मालिनी की भी तबियत खराब होने की खबरें आने लगी थीं।

अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रहीं हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\