देश की खबरें | अंबाला में पूर्व पार्षद का अवैध रूप से निर्मित गोदाम गिराया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगर पालिका और पुलिस के एक संयुक्त दल ने एक पूर्व पार्षद के अवैध रूप से निर्मित एक गोदाम को बृहस्पतिवार को गिरा दिया। अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी।
अंबाला (हरियाणा), 21 अप्रैल नगर पालिका और पुलिस के एक संयुक्त दल ने एक पूर्व पार्षद के अवैध रूप से निर्मित एक गोदाम को बृहस्पतिवार को गिरा दिया। अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी।
गौरतलब है कि पूर्व पार्षद कथित रूप से मादक पदार्थ की तस्करी में भी शामिल था।
अधिकारियों ने बताया कि गोदाम को दो बुलडोजर की मदद से गिराया गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
पुलिस ने बताया कि कुछ ही दिन पहले पुलिस ने पूर्व पार्षद के आवास पर छापा मारा था। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान वहां से 260 ग्राम हेरोइन और कुछ अन्य गैरकानूनी सामग्री बरामद की गई थी।
पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसकी पत्नी फरार है।
पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज करके आरोपियों के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है।
अंबाला छावनी थाने के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गोदाम को गिराया गया क्योंकि वह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना था। उन्होंने बताया, ‘‘पूर्व पार्षद मादक पदार्थ तस्करी में शामिल था। उसकी पत्नी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार दलों का गठन किया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)