देश की खबरें | हापुड़ में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हापुड़ जिले के धौलाना थाने की पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हापुड़ (उप्र), दो मई हापुड़ जिले के धौलाना थाने की पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि धौलाना पुलिस ने शातिर बदमाशों शहजाद उर्फ मुंडरी व शहजाद तथा अफजाल को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।
सीओ ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 18 तमंचे, एक पिस्तौल, नौ अधबने तमंचे समेत कुल-30 अवैध असलहों तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अवैध शस्त्रों को बनाकर मांग के अनुसार अपराधियों को आपूर्ति करते थे।
सीओ के मुताबिक पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत कई क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)