देश की खबरें | आईआईटी मद्रास ने प्रोग्रामिंग और डाटा साइंस में दुनिया का पहला ऑनलाइन बीएससी डिग्री कोर्स शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) ने मंगलवार को कहा कि उसने प्रोग्रामिंग और डाटा साइंस में दुनिया का पहला ऑनलाइन बीएससी डिग्री कोर्स शुरू किया है।

नयी दिल्ली, 30 जून मद्रास के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) ने मंगलवार को कहा कि उसने प्रोग्रामिंग और डाटा साइंस में दुनिया का पहला ऑनलाइन बीएससी डिग्री कोर्स शुरू किया है।

यह कोर्स ऐसे किसी भी विद्यार्थी के लिए है जो कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण कर चुका है एवं दसवीं में उसके पास उसके पास अंग्रेजी और गणित विषय थे तथा जो कैंपस वाले किसी स्नातक पाठ्यक्रम मे दाखिला करा चुका है। जो विद्यार्थी इस बार बारहवीं उत्तीर्ण कर रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं। स्नातक और कार्यशील पेशेवर भी यह पाठ्यक्रम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 947 नए मरीज पाए गए, जिसमें 503 मामले बैंगलूरू से हैं: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने यह पाठ्यक्रम लांच किया।

निशंक ने इस मौके पर कहा, ‘‘ आईआईटी मद्रास ने प्रोग्रामिंग और डाटा साइंस में दुनिया का पहला ऑनलाइन बीएससी डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है। विश्लेषण से खुलासा होता है कि हर साल सात से साढ़े सात लाख भारतीय विद्यार्थी बेहतर शिक्षा की खोज में विदेश चले जाते हैं और हमारी मेधा एवं राजस्व देश के बाहर चला जाता है।’’

यह भी पढ़े | TikTok स्टार शिवानी हत्या मामला, हरियाणा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि आईआईटी मद्रास जैसे संस्थानों के पास भारत में ही ऐसी उत्तम शिक्षा एवं अनोखा पाठ्यक्रम लाकर आत्मनिर्भरता के मार्ग पर देश को आगे बढ़ने में मदद पहुंचाने की दूरदृष्टि और मिशन है।

आईआईटी मद्रास के अधिकारियों के अनुसार डाटा साइंस तेजी से उभरते क्षेत्रों में एक है जहां 2026 तक 1.15 करोड़ नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

इस पाठ्यक्रम में तीन चरण होंगे--फाउंडेशन कार्यक्रम, डिप्लोमा कार्यक्रम और डिग्री कार्यक्रम। हर चरण में विद्यार्थी के पास इस सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री कर बाहर आने का विकल्प होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\