देश की खबरें | आईआईएससी ने सह-अनुसंधान के लिए भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) एवं भारतीय नौसेना ने विमानन अनुसंधान और विकास पर सहयोग करने तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को गति देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

बेंगलुरु, 31 जुलाई भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) एवं भारतीय नौसेना ने विमानन अनुसंधान और विकास पर सहयोग करने तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को गति देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

बेंगलुरु स्थित आईआईएससी ने एक बयान में बताया कि 29 जुलाई को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन भारतीय नौसेना को आईआईएससी में संबंधित संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए एक औपचारिक आधार प्रदान करेगा और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा।

इस समझौता ज्ञापन के तहत डिजाइन और शिक्षा प्रौद्योगिकी सहित एयरोस्पेस/वैमानिकी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सहयोग किया जाएगा।

जिन विशेषज्ञताओं पर ध्यान दिया जाएगा, उनमें प्रणोदन एवं प्रणोदन प्रणाली, इस्पात प्रौद्योगिकी, धातुकर्म और सामग्री विज्ञान, इंस्ट्रुमेंटेशन और सेंसर की प्रणालियां एवं नियंत्रण, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग, ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, प्रबंधन (तकनीकी और रसद), औद्योगिक इंजीनियरिंग और परिचालन अनुसंधान, नैनो प्रौद्योगिकी और एमईएमएस (माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम), कृत्रिम मेधा, आंकड़ा विश्लेषण और मशीन लर्निंग शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि यह सहयोग आईआईएससी संकाय सदस्यों और भारतीय नौसेना के अधिकारियों के बीच नियमित बातचीत को भी बढ़ावा देगा।

एमओयू पर आईआईएससी के पंजीयक कैप्टन श्रीधर वारियर और भारतीय नौसेना के कैप्टन (एपीपी) पी विनयगम ने भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर यांत्रिक विज्ञान विभाग और आईआईएससी में अनुसंधान अनुदान कार्यालय के कई विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट