ईडी के समन की अवहेलना कर केजरीवाल ने मप्र के सिंगरौली में चुनावी रोड शो में हिस्सा लिया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली शहर में विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के लिए बृहस्पतिवार को एक रोड शो में हिस्सा लिया.

सिंगरौली (मध्य प्रदेश),2 नवंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली शहर में विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के लिए बृहस्पतिवार को एक रोड शो में हिस्सा लिया. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे.

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए और इसके बजाय उन्होंने एजेंसी को पत्र लिखकर उन्हें तलब करने वाले नोटिस को वापस लेने की मांग की और दावा किया कि यह "अवैध है और राजनीति से प्रेरित" है.

उन्होंने और मान ने यहां सिंगरौली से पार्टी उम्मीदवार और आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के लिए एक रोड शो में हिस्सा लिया. अग्रवाल बिजली उत्पादन के प्रमुख केंद्र सिंगरौली शहर की महापौर भी हैं. उन्होंने पिछले साल भाजपा और कांग्रेस के प्रभाव वाले राज्य में महापौर का चुनाव जीता था. मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू