देश की खबरें | 'आधुनिक युद्ध के बारे में अज्ञानता चिंताजनक': बीरेन सिंह ने गोगोई पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के संसद में दिये भाषण की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध के बारे में उनकी अज्ञानता थोड़ी चिंताजनक है।

इंफाल, 29 जुलाई मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के संसद में दिये भाषण की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध के बारे में उनकी अज्ञानता थोड़ी चिंताजनक है।

सिंह, गोगोई के लोकसभा में सोमवार को ‘‘पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा’’ में भाग लेते हुए दिये गए भाषण का जिक्र कर रहे थे।

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर अथक परिश्रम कर रहे सुरक्षा बलों का उपहास करना न केवल एक राजनीतिक नेता के लिए अशोभनीय है, बल्कि यह उस राष्ट्र के प्रति भी अन्याय है, जिसकी वे रक्षा करते हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह सवाल करना कि हमारे लड़ाकू विमानों ने नजदीक से हमला क्यों नहीं किया, लंबी दूरी के सटीक हमलों के रणनीतिक कौशल को नजरअंदाज करना है, जिसने हमारे सैनिकों की रक्षा की और यह सुनिश्चित किया कि मिशन सफल रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बहादुर रक्षकों का उपहास करना, जो अग्रिम मोर्चे पर अथक परिश्रम कर रहे हैं, न केवल एक नेता के लिए अशोभनीय है, बल्कि यह उस राष्ट्र के प्रति अन्याय है, जिसकी वे रक्षा करते हैं।’’

सिंह ने कहा कि उन्हें "वास्तव में शर्मिंदगी" महसूस होती है कि गोगोई पूर्वोत्तर से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Key Players To Watch Out: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mumbai FDA Action: मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, अमेजन डार्क स्टोर, स्विगी इंस्टामार्ट और सुलेमान उस्मान मिठाईवाला के लाइसेंस सस्पेंड

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Dream11 Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम