अगर आपकी सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता प्रभावित हुई है तो हो सकते हैं कोविड-19 से संक्रमित : अध्ययन

‘इंटरनेशनल फोरम ऑफ एलर्जी एंड रायनोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, ऐसा व्यक्ति जिसमें इंफ्लूएंजा के लक्षण हों और उसके सूंघने तथा स्वाद चखने की क्षमता प्रभावित हो रही हो तो वह कोविड-19 का मरीज हो सकता है।

लॉस एंजिलिस, 14 अप्रैल शोधकर्ताओं ने अनुभव और प्रयोग के आधार पर पहली बार यह पता लगाया है कि कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता को प्रभावित करता है।

‘इंटरनेशनल फोरम ऑफ एलर्जी एंड रायनोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, ऐसा व्यक्ति जिसमें इंफ्लूएंजा के लक्षण हों और उसके सूंघने तथा स्वाद चखने की क्षमता प्रभावित हो रही हो तो वह कोविड-19 का मरीज हो सकता है।

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो में ईएनटी की डॉक्टर और अध्ययन की सह-लेखिका कैरोल यान ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन के अनुसार, अगर आपके सूंघने की और स्वाद चखने की क्षमता कम हो गयी है तो, आपके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा 10 गुना ज्यादा है।’’

यान ने बताया कि कोविड-19 का मुख्य लक्षण अभी भी बुखार ही है, लेकिन थकान, सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता में कमी भी उसके सामान्य शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि कोविड-19 बेहद संक्रामक वायरस है। यह अध्ययन कोविड-19 के शुरुआती लक्षणों के तौर पर सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता में कमी की पुष्टि करता है।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो में तीन से 29 मार्च, 2020 के बीच कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए आए 1,480 मरीजों के लक्षणों आदि का विश्लेषण किया है। इनमें से 102 जांच में संक्रमित पाए गए जबकि 1,378 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड