खेल की खबरें | अगर आप अच्छा नहीं खेलते हैं तो आप शिकायत नहीं कर सकते: बल्लेबाजी कोच कोटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को कहा कि यहां लंबे समय तक रहने से भारत को कोई फायदा नहीं हुआ और इस तरह की आलोचनाएं तभी शुरू हुईं जब टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच जीतने शुरू किए।

दुबई, सात मार्च बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को कहा कि यहां लंबे समय तक रहने से भारत को कोई फायदा नहीं हुआ और इस तरह की आलोचनाएं तभी शुरू हुईं जब टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच जीतने शुरू किए।

भारत रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

कोटक ने भारत के नेट सत्र के दौरान यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे समझ में नहीं आता कि हमें इस (पिच) से क्या फायदा मिलता है। जब हमने मैच जीत लिए तो लोगों को लगा कि भारत को फायदा मिला। मुझे नहीं पता कि इसके बारे में क्या कहूं। हम सिर्फ ड्रॉ के अनुसार खेले। ’’

कोटक ने कहा कि पिच की प्रकृति चाहे जो भी हो, टीम को मैच जीतने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक मैच में, आपको हर दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होता है। अगर आप अच्छा नहीं खेलते हैं तो आप शिकायत नहीं कर सकते। और अगर आप अच्छा खेलते हैं तो यह कहने का कोई मतलब नहीं है कि आपको फायदा हुआ या नहीं। ’’

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें सिर्फ इसलिए फायदा मिल रहा है क्योंकि हम यहां अभ्यास कर रहे हैं और हम यहां मैच खेल रहे हैं। ’’

कोटक ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के विचार से सहमत होते ही दोहराया कि ट्रेनिंग की सुविधा और डीआईसीएस में पिचों की प्रकृति काफी अलग थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से अलग-अलग विकेट पर अभ्यास करते हैं। हम थोड़ी अलग पिच पर मैच खेल रहे हैं। हम सभी यह जानते हैं। सिर्फ यही चीज है कि हम यहां खेला। लेकिन ड्रॉ ऐसा ही होता है। इसलिए इसमें और कुछ नहीं हो सकता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि यहां आने के बाद उन्होंने कुछ बदल दिया और फायदा उठा लिया। ’’

कोटक ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि भारत ने कुछ दिन पहले ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद फाइनल में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की है।

​​सौराष्ट्र के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। हमें बस कोशिश करनी चाहिए और अच्छा क्रिकेट खेलना चाहिए। पिछले मैच के बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं है। हमें सोचना होगा कि नौ मार्च को क्या करना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\