भारतीय मुद्रा नोटों पर भगवान लक्ष्मी-गणेश छापने की मांग से मतदाता आकर्षित होंगे तो, इसे लागू किया जाए: CM केजरीवाल

भारतीय मुद्रा नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापने की मांग को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘राजनीतिक हथकंडा’’ करार देने पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह सोचती है कि इस कदम अधिक वोट मिल सकते हैं तो उसे यह लागू करना चाहिए.

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर : भारतीय मुद्रा नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापने की मांग को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘राजनीतिक हथकंडा’’ करार देने पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह सोचती है कि इस कदम अधिक वोट मिल सकते हैं तो उसे यह लागू करना चाहिए. शहर के गाजीपुर लैंडफिल स्थल के उनके दौरे के दौरान उससे इतर उनकी यह टिप्पणी आयी. पत्रकारों ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल से भाजपा के इस आरोप पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी कि भारतीय नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापने की प्रधानमंत्री से उनकी अपील गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले एक ‘‘राजनीतिक हथकंडा’’ थी.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘(यदि यह एक ‘राजनीतिक हथकंडा’ है) तो उन्हें (भाजपा) यह जरूर करना चाहिए. अगर उन्हें लगता है कि ऐसा कहने से अधिक मत मिलेंगे, तब उन्हें यह लागू करना चाहिए. केंद्र में उनकी सरकार है. उन्हें यह लागू करना चाहिए और मत हासिल करना चाहिए.’’ भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं होने का दावा करते हुए केजरीवाल ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि देश को ‘‘हमारे देवी-देवताओं के आशीर्वाद’’ के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बहुत प्रयास करने की आवश्यकता है. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: पति के गहने गिरवी रखने से परेशान महिला ने आत्महत्या की

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापने के प्रस्ताव पर विचार करने की अपील की थी. हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि भारतीय नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र छापने की दिल्ली के मुख्यमंत्री की मांग यू-टर्न राजनीति की पराकाष्ठा है’ और वह हिन्दू बनने का ‘प्रयास’ कर रहे हैं ताकि उनकी पार्टी की ‘हिन्दू विरोधी मानसिकता’ से ध्यान भटकाया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता