America: भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली का बड़ा बयान, कहा- सत्ता में आने पर अमेरिका से नफरत करने वाले देशों की आर्थिक मदद बंद कर देंगे

उन्होंने कहा, ‘‘और केवल वही नेता हमारे भरोसे के लायक हैं, जो हमारे दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए खड़े होते हैं और हमारे दोस्तों के साथ खड़े होते हैं.’’ हेली ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल विदेशी सहायता पर 46 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जो चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को दिए गए हैं.

Nikki Haley (Photo Credit : Twitter)

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली (Nikki Haley) ने संकल्प लिया है कि सत्ता में आने पर वह अमेरिका (USA) से नफरत करने वाले देशों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को पूरी तरह से बंद कर देंगी. पाकिस्तान (Pakistan), चीन (China), इराक (Iraq) और अन्य देशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को रकम नहीं दे सकता.’’

दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रही चुकीं 51 वर्षीय हेली ने इस महीने की शुरुआत में औपचारिक रूप से 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल होने की बात कही थी. America: अमेरिका में इस मौसम में 100 से अधिक बच्चों की फ्लू से हुई मौत

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में लिखे एक लेख में हेली ने कहा, ‘‘सत्ता में आने पर हम अमेरिका से नफरत करने वाले देशों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को पूरी तरह से बंद कर देंगे. एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को रकम नहीं दे सकता. अमेरिका हमारे लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद नहीं करता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘और केवल वही नेता हमारे भरोसे के लायक हैं, जो हमारे दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए खड़े होते हैं और हमारे दोस्तों के साथ खड़े होते हैं.’’ हेली ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल विदेशी सहायता पर 46 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जो चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को यह जानने का हक है कि यह रकम कहां जा रही है और इस रकम से क्या किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड