देश की खबरें | भोपाल गैस त्रासदी के दौरान यदि नियामकीय व्यवस्था होती, तो चीजें भिन्न होतीं: उपराष्ट्रपति धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को 1984 की भोपाल गैस त्रासदी को ‘‘बड़ी पर्यावरणीय लापरवाही’’ का मामला बताया और कहा कि यदि उस समय वर्तमान स्तर की नियामकीय व्यवस्था होती, तो चीजें अलग होतीं।

नयी दिल्ली, 30 मार्च उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को 1984 की भोपाल गैस त्रासदी को ‘‘बड़ी पर्यावरणीय लापरवाही’’ का मामला बताया और कहा कि यदि उस समय वर्तमान स्तर की नियामकीय व्यवस्था होती, तो चीजें अलग होतीं।

धनखड़ ने यह भी कहा कि विकसित देशों को पर्यावरण संबंधी सोच में राजनीतिक सीमाओं से आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देशों को ऐसे मॉडल अपनाने चाहिए, जहां ग्रहीय स्वास्थ्य मानव समृद्धि और कल्याण का आधार बन जाए।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी से ‘‘अब भी सबक नहीं सीखा गया है।’’

उन्होंने गैस रिसाव की इस घटना को ‘‘बड़ी पर्यावरणीय लापरवाही’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘...जरा सोचिए कि जागरूकता की कमी कितनी दयनीय थी। हमारे पास एनजीटी जैसी कोई संस्था नहीं थी। हमारे पास कोई नियामकीय व्यवस्था नहीं थी, जो इस मुद्दे का समाधान कर पाती। अगर उस समय वर्तमान स्तर की कोई नियामकीय व्यवस्था होती, तो चीजें बहुत अलग होतीं।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए मानव के नैतिक दायित्वों को रेखांकित करने के लिए पर्यावरणीय नैतिकता को विकसित करने और उसमें विश्वास करने की वैश्विक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह समझना होगा कि यह ग्रह केवल हमारा नहीं है। हम इसके मालिक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में, मनुष्य को प्रकृति और अन्य प्राणियों के साथ सामंजस्य बिठाकर रहना सीखना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी