देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा होने पर भाजपा को सबसे अधिक सीट मिलेंगी: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि महायुति गठबंधन में शामिल सभी तीनों दल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मिलकर फैसला करेंगे, हालांकि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को निश्चित रूप से सबसे अधिक सीट मिलेंगी।

नागपुर, 27 मई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि महायुति गठबंधन में शामिल सभी तीनों दल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मिलकर फैसला करेंगे, हालांकि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को निश्चित रूप से सबसे अधिक सीट मिलेंगी।

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, “महायुति के तीनों दलों के नेता विधानसभा चुनाव के लिए एक उचित सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के लिए बैठक करेंगे और उसी के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। जाहिर है सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण भाजपा को सबसे ज्यादा सीट मिलेंगी। हालांकि, सीट बंटवारे में हमारे सहयोगियों को उचित सम्मान दिया जाएगा।”

वह राकांपा के नेता छगन भुजबल की टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

भुजबल ने कहा था कि उनकी पार्टी को कुल 288 सीट में से कम से कम 80 से 90 सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

साल 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 122 सीट पर चुनाव लड़ा था और 105 सीट जीती थीं, जबकि उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) 63 सीट पर लड़ी थी और 56 पर विजयी रही थी। विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) ने 41 सीट जीती थीं।

फड़णवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने (फडणवीस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हरवाने का प्रयास किया है।

भाजपा नेता ने कहा, ''मैं उस व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहता जो गांजा पीकर अखबार में लेख लिखता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\