देश की खबरें | यदि राउत बेकसूर हैं, तो उन्हें डरना नहीं चाहिए : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि यदि शिवसेना नेता संजय राउत बेकसूर हैं, तो अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से उन्हें डरना नहीं चाहिए।

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि यदि शिवसेना नेता संजय राउत बेकसूर हैं, तो अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से उन्हें डरना नहीं चाहिए।

शिंदे ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘राउत ने घोषणा की है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यदि ऐसा है तो जांच से डर क्यों रहे हैं? इसे होने दीजिए। यदि बेकसूर हैं तो किस बात का डर है?’’

धन शोधन के एक मामले में ईडी ने रविवार को मुंबई स्थित राउत के आवास पर तलाशी ली। अपने आवास पर ईडी के तलाशी शुरू करने के बाद राउत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेता हूं कि किसी घोटाले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। ’’

परिस्थितियों से विवश होकर शिवसेना के बागी खेमे में शामिल होने संबंधी पार्टी के नेता अर्जुन खोतकर के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्या हमने उन्हें न्योता दिया था? ईडी के डर से या किसी और दबाव के चलते हमारे पास या भाजपा के पास नहीं आइए।’’

इस बीच, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी कहा कि राउत ने यदि कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, ‘‘संजय राउत अनावश्यक रूप से दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का जिक्र कर रहे हैं और शिवसेना के कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं। यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।’’

भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि राउत अभी जांच के दायरे में हैं और उनके खिलाफ आरोप नहीं तय किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अभी कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यदि वह संलिप्त (किसी अनियमितता में) पाये जाते हैं, तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\