ताजा खबरें | अगर इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: खरगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीतते हैं तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे।

हजारीबाग, 13 मई संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीतते हैं तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे।

झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यदि साहस है तो वह ‘‘अडाणी और अंबानी’’ को गिरफ्तार करके दिखाएं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं और लोग भी खतरे में हैं। यदि आपके पास मौलिक अधिकार नहीं रहेंगे तो आप गुलाम बन जाएंगे। यदि इस बार मोदी जीते तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे।’’

प्रधानमंत्री ने हाल में आरोप लगाया था कि कांग्रेस को उनके नेता राहुल गांधी द्वारा ‘‘अपशब्द’’ बोलने से रोकने के लिए दोनों उद्योगपतियों से ‘‘टैम्पो भर कर नकदी’’ हासिल हुई। इसके जवाब में निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, ‘‘आपने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, आप अडाणी और अंबानी को क्यों गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।’’

खरगे ने कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए ‘इंडिया’ के घटक दलों के सभी नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा।

उन्होंने दावा किया सत्ता में मोदी की वापसी असंभव है।

खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि जिन्होंने चुनावी बॉण्ड के जरिए भाजपा को चंदा दिया, उन्हें बदले में प्रमुख परियोजनओं का ठेका दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\