अगर आईपीएल नहीं होता तो धोनी के पास वापसी का मौका भी बहुत कम हो जायेगा : श्रीकांत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हालांकि धोनी के बारे में कुछ और ही सोचते हैं, उन्होंने कहा कि दो बार की विश्व कप विजेता टीम का पूर्व कप्तान अभी भी बहुत कुछ दे सकता है।

मुंबई, 11 अप्रैल पूर्व मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत ने शनिवार को कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां चरण आयोजित नहीं हो पाया तो अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी का भारत की टी20 विश्व कप में जगह बनाने का मौका भी बहुत कम हो जायेगा।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हालांकि धोनी के बारे में कुछ और ही सोचते हैं, उन्होंने कहा कि दो बार की विश्व कप विजेता टीम का पूर्व कप्तान अभी भी बहुत कुछ दे सकता है।

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ पर कहा, ‘‘मैं साफ कहूंगा कि अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो मैं क्या करता। अगर आईपीएल नहीं होता है तो उसका (धोनी का) मौका बहुत ही कम हो जायेगा। ’’

धोनी ने भारत के लिये अंतिम मुकाबला पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल खेला था।

साठ वर्षीय श्रीकांत ने कहा कि टीम का हित व्यक्तिगत हित से पहले होना चाहिए, भले ही इसमें धोनी जैसा धुरंधर हो।

वर्ष 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ने कहा, ‘‘मेरी राय में लोकेश राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज होगा। ऋषभ पंत के बारे में मुझे लगता है कि उसे भले ही थोड़ा शक हो लेकिन मेरा मानना है कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मैं उसे टीम में रखने से गुरेज नहीं करूंगा लेकिन यह तो तय है कि अगर आईपीएल नहीं हुआ तो धोनी के लिये टी20 विश्व कप टीम में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। ’’

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि आईपीएल धोनी के लिये अहम हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड