देश की खबरें | अगर चुनाव लडूंगी तो मथुरा से ही, दूसरी सीट से लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं : हेमा मालिनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमामालिनी ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें अगला चुनाव लड़ना हुआ, तो वे मथुरा से ही लड़ेंगी, किसी अन्य सीट से लड़ने का प्रस्ताव कतई स्वीकार नहीं करेंगी।

मथुरा (उप्र), पांच जून मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमामालिनी ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें अगला चुनाव लड़ना हुआ, तो वे मथुरा से ही लड़ेंगी, किसी अन्य सीट से लड़ने का प्रस्ताव कतई स्वीकार नहीं करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘मैं अगला चुनाव मथुरा से ही लड़ूंगी और अगर किसी अन्‍य सीट से लड़ने का प्रस्ताव आया तो वह स्वीकार नहीं है।”

तीसरी बार चुनाव लड़ने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर 'ड्रीम गर्ल' के रूप में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, “यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहेगी, तो मुझे क्या दिक्कत हो सकती है, लेकिन इतना साफ है कि लड़ूंगी मथुरा से ही।”

सांसद ने खुद ही इसका कारण भी स्पष्ट कर दिया कि वे ऐसा इसलिए करेंगी, क्योंकि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण और उनके भक्तों से अथाह प्यार है और वे उनकी सेवा करना चाहती हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विश्वास जताया कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने बीते नौ वर्षों में देश की जनता के भले के लिए अनेक योजनाएं लागू कर उन्हें राहत पहुंचाने के काम किए हैं, जनता उन्हें (भारतीय जनता पार्टी की सरकार को) अगले चुनाव में अवश्य जिताएगी।

गौरतलब है कि हेमा मालिनी ने वर्ष 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मथुरा लोकसभा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीता है। इसके पहले वह राज्यसभा की भी सदस्य रह चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर