देश की खबरें | दिल्ली को अधिक पानी चाहिए तो पंजाब से हरियाणा का हिस्सा जारी करने के लिए कहें : खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जल बंटवारे के मुद्दे को लेकर ''ओछी राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर दिल्ली को और अधिक पानी चाहिए तो पहले पंजाब को हरियाणा के हिस्से का पानी छोड़ना चाहिए।

चंडीगढ़, 20 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जल बंटवारे के मुद्दे को लेकर ''ओछी राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर दिल्ली को और अधिक पानी चाहिए तो पहले पंजाब को हरियाणा के हिस्से का पानी छोड़ना चाहिए।

पंजाब में इस साल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है।

कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने हरियाणा को एक एसओएस (आपातकालीन) कॉल भेजा था, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट से निपटने के लिए यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने का आग्रह किया गया था।

खट्टर ने कहा कि हरियाणा दिल्ली के साथ जल बंटवारा समझौते का पूरी तरह से पालन कर रहा है और हर दिन यमुना का 1,049 क्यूसेक से अधिक पानी दिल्ली के लिए छोड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हरियाणा को उसके हिस्से के पानी से वंचित नहीं कर सकते और दिल्ली को उसके वैध हिस्से से ज्यादा पानी नहीं दे सकते।’’

खट्टर ने कहा, ‘‘पानी के मुद्दे पर ओछी राजनीति करने के बजाय, दिल्ली सरकार को पंजाब सरकार को जल्द से जल्द हरियाणा के वैध हिस्से का पानी जारी करने के लिए मनाना चाहिए। मैं वादा करता हूं कि जिस दिन पंजाब हमारा हिस्सा देगा, हरियाणा उसी दिन दिल्ली के मौजूदा पानी के हिस्से को बढ़ा देगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट