देश की खबरें | यदि कांग्रेस ने लोकतंत्र को नहीं बचाया तो मोदी, भाजपा देश को तानाशाही की ओर ले जाएंगे: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान को नहीं बचाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश को ‘‘तानाशाही के रास्ते’’ पर ले जाएंगे।

मुंबई, 28 दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान को नहीं बचाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश को ‘‘तानाशाही के रास्ते’’ पर ले जाएंगे।

खरगे कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ता मजबूत और एकजुट नहीं रहेंगे, तो देश में खुली चर्चा और विचारों की अभिव्यक्ति बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना प्रत्येक कांग्रेसी का कर्तव्य है।’’

खरगे ने कहा, ‘‘अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी देश को बर्बाद कर देंगे और इसे तानाशाही के रास्ते पर ले जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा, श्वेत क्रांति और हरित क्रांति कांग्रेस की विरासत थी, फिर भी भाजपा सवाल करती है कि उसने 70 साल में क्या किया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने संविधान की रक्षा की, यही वजह है कि मोदी आज प्रधानमंत्री हैं।’’

खरगे ने कहा कि वर्तमान महाराष्ट्र सरकार ‘‘चोरी’’ के माध्यम से सत्ता में आई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट को ध्यान में रखकर स्वतंत्रता आंदोलन के चुनिंदा नेताओं को चुनती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके पास 10 साल पहले गांधी, पटेल, नेताजी बोस, आंबेडकर की तस्वीरें थीं।’’

उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस को एक नयी ऊर्जा दी है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार इस यात्रा को रोकने के लिए कोविड-19 का इस्तेमाल बहाने के रूप में कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\