देश की खबरें | मप्र में पुन: भाजपा की सरकार बनी राज्य के लोगों के लिए अयोध्या यात्रा की व्यवस्था करेगी : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखती है तो उनकी सरकार राज्य के लोगों के लिए अयोध्या में राम मंदिर में 'दर्शन' की व्यवस्था करेगी।

भोपाल, 13 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखती है तो उनकी सरकार राज्य के लोगों के लिए अयोध्या में राम मंदिर में 'दर्शन' की व्यवस्था करेगी।

विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट पर एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपने बेटे-बेटियों के कल्याण के लिए राजनीति में हैं।

शाह ने कहा कि जब वह भाजपा अध्यक्ष थे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता ने रैली में एकत्र लोगों से पूछा कि क्या वे भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में पूजा करने के वास्ते अयोध्या जाने के लिए पैसे खर्च करेंगे?

उन्होंने कहा ‘‘ इसके लिए पैसे खर्च मत करो। यदि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वह धीरे-धीरे प्रदेश की जनता के लिए अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की व्यवस्था करेगी।’’ उन्होंने कहा कि यह बात उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल है।

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

विपक्षी कांग्रेस द्वारा घोषित गारंटी के बारे में शाह ने कहा, "उन लोगों की क्या गारंटी है जिनके पास अपनी गारंटी नहीं है?"

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश के लिए दो लाख करोड़ रुपये दिये जबकि मोदी सरकार ने नौ वर्षों में मध्य प्रदेश के लिए 6.35 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए, इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत पांच लाख करोड़ रुपये भी प्रदान किए गए।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन इसके बजाय उन्होंने गरीबों को हटा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में, 93 लाख किसानों के बैंक खातों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष की दर से 21,000 करोड़ रुपये जमा किए गए। मैं आज आपको भाजपा सरकार चुनने के लिए कह रहा हूं... यह डबल इंजन सरकार (केंद्र और भाजपा की) राज्य में इसे 6,000 रुपये से 12,000 रुपये तक करने जा रही है।’’

शाह ने यह भी कहा कि राज्य में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त है और भाजपा के सत्ता में पुन: आने पर इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां एक तरफ वंशवादी पार्टी कांग्रेस है, वहीं दूसरी तरफ देश की रक्षा के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2003 में भाजपा सरकार के गठन से पहले, मध्य प्रदेश का नेतृत्व ‘श्री बंटाधार’ दिग्विजय सिंह के पास था, जिन्होंने अपने 10 साल के शासन के दौरान मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य में बदल दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा ने मप्र में सत्ता में रहने के 18 वर्षों में राज्य को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है और इसे बेमिसाल (अद्वितीय) मध्य प्रदेश बना दिया है।’’ उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में भाजपा मध्य प्रदेश को बेमिसाल से सर्वोत्तम बनाएगी।

शाह ने दावा किया कि मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह चाहते थे कि उनके बेटे राज्य के मुख्यमंत्री बनें, जबकि (पूर्व कांग्रेस प्रमुख) सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनके बेटे राहुल बाबा प्रधानमंत्री बनें।

उन्होंने कहा, "क्या जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, वे मध्य प्रदेश या देश का भला कर सकते हैं? यह केवल मोदी की भाजपा और उनके देशभक्तों के समूह द्वारा किया जा सकता है।"

शाह ने आगे कहा कि जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई, तो मध्य प्रदेश का बजट (आकार) 23,000 करोड़ रुपये था, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 3.14 लाख करोड़ रुपये कर दिया।

शाह ने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना सही कदम था या नहीं?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह दावा करते हुए इसका विरोध किया था कि इसके परिणामस्वरूप कश्मीर में "रक्त स्नान" हो जाएगा, लेकिन पिछले चार वर्षों से (उस तरह का) कुछ भी नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\