देश की खबरें | भाजपा सत्ता में आई तो संविधान खत्म कर देगी: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में वापस आयी तो संविधान को खत्म कर देगी।

चंडीगढ़, 29 मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में वापस आयी तो संविधान को खत्म कर देगी।

कांग्रेस नेता ने पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह समस्या बढ़ती जा रही है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस खतरे को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

लुधियाना से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए है।

उन्होंने अपनी पार्टी के चुनावी वादों के बारे में भी बात की, जिसमें महालक्ष्मी योजना, किसानों के लिए ऋण माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सुनिश्चित करना शामिल है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पहली बार किसी पार्टी और उसके नेताओं ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो संविधान बदल देंगे और संविधान को खत्म कर देंगे।’’

उन्होंने संविधान की एक प्रति लहराते हुए कहा कि यह कोई किताब नहीं, बल्कि गरीबों की आवाज है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है।

उन्होंने भाजपा पर एमएसपी पर कानूनी गारंटी नहीं देने का आरोप लगाया।

उन्होंने आगे किसान के हित वाली फसल बीमा योजना लाने का वादा किया और आरोप लगाया कि वर्तमान बीमा योजना केवल 16 बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाती है।

सेना में भर्ती की अल्पकालिक ‘अग्निपथ’ योजना के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो वह इसे खत्म कर कूड़ेदान में फेंक देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\