देश की खबरें | यदि ‘आप’ ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो केजरीवाल को तीन-चार दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा: आतिशी का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यदि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता करती है तो अगले तीन से चार दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यदि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता करती है तो अगले तीन से चार दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) शनिवार या रविवार को केजरीवाल को नोटिस जारी करने वाला है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब से ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा अंतिम चरण में पहुंचने की खबरें आ रही हैं, बुधवार शाम से ही ‘आप’ नेताओं को संदेश मिल रहे हैं कि यदि ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता किया तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

दिल्ली की मंत्री ने दावा किया कि संदेशवाहकों द्वारा यह बताया गया कि शनिवार या रविवार को मुख्यमंत्री को सीबीआई द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संदेशवाहकों द्वारा यह भी बताया गया कि केजरीवाल को जेल से बाहर रखने का एकमात्र तरीका ‘आप’ द्वारा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को छोड़ना है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता इस संबंध में एक-दो दिन में आधिकारिक रूप से घोषणा कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने