जरुरी जानकारी | आईडीबीआई बैंक ने प्रबंध निदेशक, सीईओ के वेतन में 10 गुना वृद्धि के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने अपने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश शर्मा के वेतन में लगभग 10 गुना वृद्धि की पेशकश की है। उन्होंने बैंक को आरबीआई के प्रतिबंधात्मक त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) ढांचे से बाहर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने अपने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश शर्मा के वेतन में लगभग 10 गुना वृद्धि की पेशकश की है। उन्होंने बैंक को आरबीआई के प्रतिबंधात्मक त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) ढांचे से बाहर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस संबंध में बैंक ने डाक मतपत्र के जरिए अपने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है, ताकि सामान्य प्रस्ताव पारित किया जा सके। यह प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू हुई और पांच मई 2022 तक चलेगी।

बैंक डाक मतपत्र के परिणाम की घोषणा सात मई 2022 को या उससे पहले करेगा। बैंक में एलआईसी की बहुलांश हिस्सेदारी है।

शर्मा को तीन वर्षों के लिए एमडी (प्रबंध निदेशक) और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त करने के लिए भी सदस्यों की अनुमति मांगी गई है। यह नियुक्ति 19 मार्च 2022 से प्रभावी होगी।

रिजर्व बैंक ने फरवरी के मध्य में शर्मा की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

शर्मा का वेतन अभी तक 2.64 लाख रुपये प्रतिमाह है, जबकि बैंक ने उनका वेतन बढ़ाकर करीब 20 लाख रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\