जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 40 प्रतिशत बढ़कर 9,648 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि जून 2023 तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 9,648 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि जून 2023 तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 9,648 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज में कमी और ब्याज आय में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा।

मुंबई स्थित ऋणदाता का एकल शुद्ध लाभ एक साल पहले इसी अवधि में 6,905 करोड़ रुपये था।

आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर 28,337 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,763 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय 23,672 करोड़ रुपये से बढ़कर 33,328 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 18,227 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13,210 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह शुद्ध ब्याज मार्जिन बेहतर होकर 4.7 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.01 प्रतिशत था।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ और सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत से घटकर 2.7 प्रतिशत रह गई।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए 0.7 प्रतिशत से घटकर 0.4 प्रतिशत रह गया। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात घटकर 16.71 प्रतिशत हो गया, जो जून 2022 के अंत में 18.04 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\