खेल की खबरें | टी20 विश्व कप में कोविड-19 मामला सामने आने पर आईसीसी की समिति फैसला करेगी सदस्य देश नहीं: अलार्डिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ अलार्डिस ने पुष्टि की कि अगर किसी टीम में कोविड-19 मामला सामने आता है तो किसी भी मैच पर फैसला करने का अधिकार आईसीसी द्वारा गठित समिति का होगा। इससे उन्होंने स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय मुकाबलों की तरह कोई भी सदस्य देश इस संबंध में फैसला नहीं कर सकता।

दुबई, 10 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ अलार्डिस ने पुष्टि की कि अगर किसी टीम में कोविड-19 मामला सामने आता है तो किसी भी मैच पर फैसला करने का अधिकार आईसीसी द्वारा गठित समिति का होगा। इससे उन्होंने स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय मुकाबलों की तरह कोई भी सदस्य देश इस संबंध में फैसला नहीं कर सकता।

आईसीसी ने पहले ही एक चिकित्सीय विशेषज्ञों की समिति बना दी है जिसमें बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के डा. अभिजीत साल्वी भी शामिल है क्योंकि समझा जा सकता है कि बायो-बबल होने के बावजूद भी कुछ पॉजिटिव मामले सामने आ सकते हैं।

अलार्डिस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम सदस्यों के साथ अपने संवाद में काफी स्पष्ट रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान कोई भी पॉजिटिव मामला आता है तो उसकी देखभाल के लिये हमने एक समिति गठित की है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैचों के संबंध में कोई भी फैसला उस समिति द्वारा ही लिया जायेगा और इसका निपटारा सदस्य देशों द्वारा नहीं लिया जायेगा जैसा कि वे द्विपक्षीय क्रिकेट में कर सकते हैं। ’’

अलार्डिस ने साथ ही कहा कि टी20 विश्व कप के दौरान प्रत्येक टीम को दो डीआरएस रैफरल दिये जायेंगे।

उन्होंने ‘वर्चुअल कांफ्रेंस कॉल’ के दौरान कहा, ‘‘हम पिछले 12 महीनों में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये अपनायी गयी खेलने की शर्तों के साथ जारी रहेंगे जिसमें प्रत्येक टीम को दो रिव्यू दिये जाते रहे हैं इसलिये इस टूर्नामेंट को अलग तरह का मानने के बजाय हम उन्हीं नियमों पर जारी रहेंगे जिनके साथ हम पिछले 12 या 18 महीनों से खेल रहे हैं। ’’

अंतरिम सीईओ ने संकेत दिया कि तटस्थ अंपायरों की भी जल्द वापसी हो सकती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही हालात अनुकूल होते हैं क्रिकेट संस्था तटस्थ अंपायरों का इस्तेमाल शुरू कर देगी।

कोविड-19 के बाद आईसीसी ने यात्रा और ‘लॉजिस्टिकल’ मुद्दों के कारण घरेलू अंपायरों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम अपने एलीट पैनल अंपायरों और रैफरियों को इस टूर्नामेंट (आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप) में अंपायरिंग के लिये लाने में सक्षम हैं, यूएई ऐसा देश है जो यात्रा करने में ज्यादा पांबदियां नहीं लगा रहा है। ’’

अलार्डिस ने कहा कि विभिन्न देशों की विभिन्न पाबंदियां लगायी हुई हैं जिससे इसमें मुश्किल आ रही थी।

उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू अंपायरों ने पिछले 18 महीनों में शानदार काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\