Jay Shah Meets IOC President Thomas Bach: आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने आईओसी प्रमुख थॉमस बाक से की मुलाकात, क्रिकेट को ओलंपिक खेल में शामिल करने का प्रयास जारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के 30 जनवरी से लुसाने में होने वाले विशेष सत्र से पहले आइओसी के प्रमुख थॉमस बाक से मुलाकात की

IOC अध्यक्ष थॉमस बाख के साथ ICC चेयरमैन जय शाह(Photo credit: X @ICC)

Jay Shah Meets IOC President Thomas Bach: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के 30 जनवरी से लुसाने में होने वाले विशेष सत्र से पहले आइओसी के प्रमुख थॉमस बाक से मुलाकात की. क्रिकेट को लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है और इस दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आईसीसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दोनों प्रमुख प्रशासकों की बैठक की तस्वीरें पोस्ट की. यह भी पढ़ें: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीती दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी, योगेन्द्र भदोरिया और राधिका प्रसाद रहे जीत के हीरो

आईसीसी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद भी क्रिकेट को ओलंपिक खेल के रूप में शामिल करने को लेकर प्रयास जारी हैं. आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने इस सप्ताह स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात की.’’

शाह को पिछले साल आईसीसी का अध्यक्ष चुना गया था तथा उन्होंने एक दिसंबर को पदभार ग्रहण किया था. वह क्रिकेट को ओलंपिक में नियमित खेल के रूप में शामिल करने को लेकर प्रयासरत हैं.

शाह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ब्रिस्बेन में थे जहां उन्होंने 2032 में ब्रिस्बेन में होने वाले ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख सिंडी हुक और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले से मुलाकात की, ताकि उन्हें ओलंपिक 2032 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए राजी किया जा सके.

क्रिकेट लॉस एंजिल्स खेलों के जरिए 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करेगा. इससे पहले क्रिकेट को आखिरी बार पेरिस में 1900 में हुए ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी