देश की खबरें | आईबीएसए के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने की सीमा पार आतंकवाद की निन्दा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में बुधवार को कहा कि आतंकवाद, खासकर सीमा पार से संचालित होने वाली राज्य प्रायोजित आतंकी गतिविधियां वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए लगातार बहुत बड़ा खतरा बनी हुई हैं।

नयी दिल्ली, 25 अगस्त भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में बुधवार को कहा कि आतंकवाद, खासकर सीमा पार से संचालित होने वाली राज्य प्रायोजित आतंकी गतिविधियां वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए लगातार बहुत बड़ा खतरा बनी हुई हैं।

यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मेजबानी में हुई आईबीएसए के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की डिजिटल बैठक में उठा।

विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईबीएसए एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समूह के रूप में उभरा है। समूह के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की यह पहली बैठक थी।

बैठक अगले आईबीएसए शिखर सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर हुई। वर्तमान में भारत इस समूह का अध्यक्ष है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बैठक में शामिल अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि आतंकवाद, खासकर सीमा पार से संचालित होने वाला राज्य प्रायोजित आतंकवाद वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए लगातार बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है और इससे एकीकृत प्रयासों से निपटा जाना चाहिए।’’

इसने कहा कि तीनों देशों ने खुफिया सूचना साझा करने, संबंधित राष्ट्रीय एजेंसियों के बीच आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

बैठक में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा भी उठा।

मंत्रालय ने कहा कि त्रिपक्षीय ‘आईबीएसएएमएआर’ समुद्री अभ्यास जल्द होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट