विदेश की खबरें | आईएईए प्रमुख ने ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आईएईए प्रमुख राफेल ग्रोस्सी ऐसे वक्त में तेहरान आए हैं जब यूरोप और अमेरिका का बाइडन प्रशासन 2015 के परमाणु समझौते की ओर लौट रहा है। गौरतलब है कि 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से एकतरफा तरीके से अमेरिका को बाहर कर लिया था।
आईएईए प्रमुख राफेल ग्रोस्सी ऐसे वक्त में तेहरान आए हैं जब यूरोप और अमेरिका का बाइडन प्रशासन 2015 के परमाणु समझौते की ओर लौट रहा है। गौरतलब है कि 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से एकतरफा तरीके से अमेरिका को बाहर कर लिया था।
ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा है कि गोस्सी की यात्रा के बावजूद देश की संसद में पारित एक कानून का अनुपालन करते हुए परमाणु प्रतिष्ठानों में आईएईए के कैमरे बंद कर दिये जाएंगे।
जरीफ ने राष्ट्रपति हसन रूहानी के तहत ईरान को इस परमाणु समझौते तक पहुंचने में मदद की थी।
जरीफ ने सरकारी अंग्रेजी प्रसारणकर्ता प्रेस टीवी को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह दुनिया के लिए एक समय सीमा नहीं है। यह कोई अल्टीमेटम नहीं है। यह संसद और सरकार के बीच पूरी तरह से एक घरेलू मुद्दा है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में लोकतंत्र है। हमें देश का कानून लागू करना होता है। संसद ने कानून बनाया है--हम उसे पसंद करें या नहीं। ’’
जरीफ की टिप्पणी को इस रूप में देखा जा रहा है, यदि उसे तथाकथित अतिरिक्त प्रोटोकॉल का पालन करने से रोका गया तो उसकी योजना क्या करने की है।
दरअसल, यह अतिरिक्त प्रोटोकॉल, तेहरान और आईएईए के बीच एक गुप्त समझौता है, जो परमाणु समझौते का हिस्सा है।
एजेंसी ने 2017 में कहा था कि ईरान के साथ प्रोटोकॉल की आईएईए की इस व्यवस्था के तहत वह अपने निगरानी कैमरों से प्रतिदिन ली गई हजारों तस्वीरें एकत्र करेगा और उनका विश्लेषण करेगा। एजेंसी ने यह भी कहा था कि उसने परमाणु सामग्री और उपकरण पर 2000 सील भी लगाये हैं।
जरीफ ने कहा , ‘‘कानून के मुताबिक अधिकारी उन कैमरों के टेप मुहैया नहीं कराएंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या इसका यह मतलब है कि सारे कैमरे बंद कर दिये जाएंगे...। ’’
जरीफ ने कहा, ‘‘आईएईए को निश्चित तौर पर उन कैमरों से ली गई तस्वीरें नहीं मिलने जा रही हैं। ’’
ग्रोस्सी ने रविवार को ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख अली अकबर सालेही से मुलाकात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)