देश की खबरें | साल 2027 का विस चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन कांग्रेस को चुनाव लड़वाउंगा: हरीश रावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए वह सिर्फ पार्टी को चुनाव लड़वाएंगे ।

देहरादून, 25 मई उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए वह सिर्फ पार्टी को चुनाव लड़वाएंगे ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रावत ने कहा कि उन्होंने जब भी खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा और पार्टी को चुनाव लड़वाया, तब कांग्रेस सत्ता में आयी है ।

उन्होंने कहा कि आज देश में जोड़-तोड़ की नहीं बल्कि तोड़-तोड़ कर सरकारें बनाई जा रही हैं और यह आज का दस्तूर बन गया है ।

रावत ने कहा, “इसलिए मैंने यह फैसला लिया है कि 2027 में भाजपा को (सत्ता से) उखाड़ फेंकने के लिए मैं चुनाव नहीं लडूंगा, (बल्कि चुनाव) लड़ाउंगा।”

उन्होंने कहा कि इसके लिए वह लोगों को साथ लेकर चलेंगे, समन्वय पैदा करेंगे और चुनावी प्रचार का हर स्तर पर नेतृत्व करेंगे ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह काम उन्होंने शुरू भी कर दिया है ।

रावत ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं, उनसे वह कहना चाहते हैं कि एक बार प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार बन जाए तो वह सिर्फ समाजसेवा करेंगे ।

उन्होंने कहा, “एक बार यहां लोकतांत्रिक सरकार बन जाए, उत्तराखंडवादी सरकार बन जाए, उत्तराखंडियत की सोच को आगे बढ़ाने वाली सरकार बन जाए,उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करने वाली सरकार बन जाए तो हरीश रावत अपने उन दोस्तों को भी कृतार्थ करेगा और राजनीति से संन्यास लेकर केवल सामाजिक कार्य आरंभ करेगा।”

उनके इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छा होता कि हरीश रावत 2022 में भी विधानसभा चुनाव न लड़ते । हालांकि, इस बारे में उन्होंने आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\