देश की खबरें | संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए अपने दायित्व निभाऊंगा: कटारिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मनोनीत राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को कहा कि वह अपने नए दायित्वों का निर्वहन संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए करेंगे।

जयपुर, 13 फरवरी असम के मनोनीत राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को कहा कि वह अपने नए दायित्वों का निर्वहन संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए करेंगे।

कटारिया ने राजस्थान विधानसभा में उन्हें नए पद पर नियुक्त किए जाने पर बधाई दिए जाने के बाद यह बात कही। विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने नेता प्रतिपक्ष कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की सूचना सदन को दी।

जोशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, 'विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल मनोनीत किया गया है । मैं सदन की तरफ से, अपनी तरफ से तथा राजस्थान की सारी जनता की ओर शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि कटारिया जी अपने संवैधानिक दायित्वों को उसी गौरवपूर्ण परंपराओं से निर्वहन करेंगे जैसा वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में करते रहे हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कटारिया द्वारा अपने नए पद की शपथ ग्रहण किए जाने के बाद राज्यपाल के रूप में उनका सदन में स्वागत किया जाएगा।

इस पर कटारिया ने कहा, 'सभी माननीय सदस्यों का बहुत आभारी हूं। आप सब को, राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के रूप में संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करूंगा और आप सब का सम्मान बना रहे इसका अपने जीवन में प्रतिक्षण में प्रयास करूंगा।'

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कई राज्यों के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किए जिनमें कटारिया भी शामिल हैं।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\